शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का व्यक्तित्व व कृतित्व सभी के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया और इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए काम किया।उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग सरकार का सबसे बड़ा विभाग है और इसमें 83 हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्ष 1947 में जहां राज्य की साक्षरता दर मात्र 8 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गई है। आज प्रदेश में 140 महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या में वृद्धि हुई है और राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में भी स्कूल की सुविधा उपलब्ध है, जहां शिक्षक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है तथा नए व्यवसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पद भरे जा रहे हैं और स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट प्रावधान के साथ चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इससे पहले, मुख्य संसदीय सचिव, (शिक्षा) आशीष बुटेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और समाज में शिक्षकों को एक विशेष दर्जा प्राप्त है। ऐसे में समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक घनश्याम चंद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर व राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विधायक विनय कुमार, शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उच्चतर शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा, समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिक्षक का नाम स्कूल का नाम पद
अमर चंद चौहान वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी, कुल्लू प्रिंसिपल
दीपक कुमार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चंबा प्रवक्ता बायोलॉजी
अशोक कुमार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंडी प्रवक्ता वाणिज्य
कृष्ण लाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बजौरा, कुल्लू डीपीई
हेम राज वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हिमरी, शिमला टीजीटी नॉन मेडिकल
कमल किशोर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल त्यूरी, ऊना कला शिक्षक
नरेश शर्मा प्राथमिक स्कूल गिरथरी, हमीरपुर मुख्य शिक्षक
प्रदीप कुमार प्राथमिक स्कूल सलोह, सोलन जेबीटी
शिव कुमार प्राथमिक स्कूल ककराना, ऊना जेबीटी
कैलाश सिंह शर्मा केंद्रीय प्राथमिक स्कूल लालपानी, शिमला जेबीटी
किशोरी लाल उपशिक्षा निदेशक कार्यालय हमीरपुर सीएचटी
दलीप सिंह वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल वासनी, सिरमौर प्रवक्ता अंग्रेजी
हरि राम शर्मा मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा, शिमला प्रिसिंपल
सुरजीत सिंह राठौर छोटा शिमला स्कूल प्रवक्ता