फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीबीएसई स्कूलों में नई ड्रेस पहनकर पहुंचें शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में सीबीएसई स्कूलों में वीरवार से शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू हो गया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के पोर्टमोर, कसुम्पटी और घणाहट्टी स्कूलों में शिक्षक वीरवार को ड्रेस पहनकर पहुंचे। पहले दिन शिक्षक ड्रेस कोड को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। ज्यादातर स्कूलों में शिक्षकों ने पहले दिन ड्रेस कोड के साथ सामूहिक छायाचित्र भी लिए। इसके अलावा अध्यापकों के ड्रेस कोड के फोटो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने सीबीएसई बनाए स्कूलों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों को औपचारिक शालीन और पेशेवर परिधान अनिवार्य करने का फैसला किया है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र पहनना भी अनिवार्य किया है। इसके बाद अब सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य, शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस में ही आना होगा। विभाग ने महिला और पुरुष दोनों के लिए ड्रेस के रंग भी निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें