फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में एक साथ तीन उड़नदस्ते आने के विरोध में उतरा शिक्षक महासंघ

Mon, 26 Mar 2018 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश शिक्षक महासंघ के महासचिव पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि महासंघ शिक्षक वर्ग की समस्याओं के लिए सरकार और शिक्षा विभाग को लगातार अवगत करवा रहा है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के आदेशों पर परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगने से नकल पर अंकुश लगा है। पवन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे प्रदेश के सभी जिलों में लगने चाहिए, ताकि नकल को जड़ से खत्म किया जाए।

उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में उड़नदस्तों का निरीक्षण हास्यास्पद बन गया है। एक परीक्षा केंद्र में तीन-तीन उड़नदस्ते एक साथ आ रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों में भी भय का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि संघ इसका कड़ा विरोध करता है। परीक्षा में वोकेशनल विषय के प्रश्न पत्र को बच्चे एक घंटे में हल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे परीक्षा हाल में परीक्षार्थियों को जबरदस्ती बैठना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग और शिक्षा स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव से मांग की है कि इन प्रश्नपत्रों को लंबा डाला जाए। ताकि तीन घंटे तक बच्चे परीक्षा में बैठ सकें।
विज्ञापन


पवन ने सरकार की नई तबादला नीति का विरोध किया और कहा कि इसे केवल शिक्षक वर्ग पर ही न थोपा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई शिक्षक हैं, जिन्हें बीस वर्ष तक कोई पदोन्नति का लाभ नहीं मिलता। ऐसे शिक्षकों के वेतन में वृद्धि की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें