फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 25 Apr 2024 01:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के नशे की हालत में कक्षा में पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिराज विस क्षेत्र की जैंशला पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोबली में अध्यापक के नशे की हालत में कक्षा में पहुंचने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा कार्यकारी उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि 24 अप्रैल को शिक्षक के कक्षा में नशे की हालत में पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान वीडियो में ही अध्यापक खिम सिंह ने स्वयं शराब पीने की बात भी कबूल की है। वहीं, उसके गलत व्यवहार को देखते हुए उपनिदेशक ने नियमों के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए अध्यापक को निलंबित कर दिया है।  ग्रामीणों ने  इस अध्यापक का नशे में धुत होकर कक्षा में पहुंचने का वीडियो बनाया था। ग्रामीणों ने अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उधर, प्राथमिक शिक्षा कार्यकारी उपनिदेशक विजय गुप्ता ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें