फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्तीः आवेदन मांगें मगर नहीं लिए इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के स्कूलों में एसएमसी के तहत भर्ती के लिए स्कूलों में धड़ाधड़ आवेदन मांगे जा रहे हैं, मगर इसके बावजूद एसडीएम के स्तर पर अधिकतर स्कूलों में भर्ती की तिथियां तय नहीं की जा रही हैं। इससे कई आवेदक साक्षात्कार की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने 14 अगस्त 2014 को अधिसूचना जारी की कि प्रदेश में स्कूल प्रबंधन कमेटियों के तहत शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पीरियड आधार पर की जानी तय हुई।

टीजीटी श्रेणी के शिक्षकों के लिए 6000 रुपये अधिकतम मासिक मानदेय पर नियुक्ति के आदेश हुए। टीजीटी की तरह ही अन्य तमाम श्रेणियों के लिए मानदेय 17 जुलाई 2012 को जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में भर्ती के लिए निकाली गई अधिसूचना के हिसाब से तय किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

भर्ती पर सुस्त पड़ा विभाग

अधिसूचना के जारी होते ही पीरियड आधार पर भर्ती के लिए पूरे प्रदेश में वरिष्ठ माध्यमिक, हाई, माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों में आवेदकों की जैसे बाढ़ आ गई है। नीति में आंशिक बदलाव यह किया गया है कि इस बार एसएमसी के तहत ये भर्तियां एसडीएम की अध्यक्षता में होंगी।

प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने कहा कि है हिमाचल में वर्तमान में एसएमसी के तहत भर्ती एक नीति के तहत हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में कहां रुकावट आ रही है, इसका पता किया जाएगा।

आदेश देखकर करेंगे कोई टिप्पणी
एसएमसी भर्ती पर आए हाई कोर्ट के आदेश पर प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने कहा है कि अभी उन्होंने आदेश नहीं देखा है। देखने के बाद ही टिप्पणी की जा सकेगी। पूर्व में नियुक्त एसएमसी शिक्षकों को हटाकर उनके स्थान पर नई भर्तियां नहीं करने पर किस तरह का निर्णय आया है। इसे देखने के बाद ही सरकार इसमें आगामी कदम उठाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें