फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

248 पद खाली, प्रमोशन के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों के बीच आखिर शिक्षा विभाग प्रारंभिक ने खंड स्रोत केंद्र समन्वयकों (बीआरसीसी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 12 जिलों के 124 शिक्षा ब्लॉकों में 248 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


इनमें 124 बीआरसीसी प्राइमरी और 124 सेकेंडरी में नियुक्त किए जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भरे जाने वाले बीआरसीसी के इन पदों के लिए वही शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जिनका 10 साल का नियमित अध्यापन का अनुभव हो।

इसके अलावा सरकार ने इनकी शैक्षणिक योग्यता में भी संशोधन किया है। बीआरसीसी (प्राइमरी) के लिए शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत के साथ स्नातक के अलावा जेबीटी या बीएड भी 50 फीसदी अंकों के साथ अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन

ये योग्यताएं होना अनिवार्य

इसके अलावा अपर प्राइमरी के लिए टीजीटी, स्नातक और स्नातकोत्तर या बीएड या एमएड भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। हाल में हटाए गए बीआरसीसी फिर से आवेदन नहीं कर पाएंगे और नए की नियुक्ति तीन साल के लिए ही होगी।

संबंधित जिलों के शिक्षक अपने ही जिलों में आवेदन कर पाएंगे। यदि कार्यकाल के दौरान किसी तरह की शिकायत आती है और सही पाई जाती है तो उन्हें बिना नोटिस सीधे वापस शिक्षा विभाग में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

31 तक करें आवेदन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि योग्य उम्मीदवार 31 अक्तूबर से पहले एसएसए और आरएमएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आफिस में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तारीख के बाद आने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं लिया जाएगा।

किस जिले में कितने पद
बिलासपुर में 10, चंबा में 30, हमीरपुर में 12, किन्नौर में 6, कुल्लू में 12, कांगड़ा में 38, लाहौल स्पीति में 8, मंडी में 40, शिमला में 40, सोलन में 14, सिरमौर में 26 और ऊना में 12 पदों को भरा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें