फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को प्रार्थना सभा में पड़ा दिल का दौरा, मौत

Wed, 19 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता अरविंद लखनपाल की बुधवार को ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अरविंद गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार शिक्षक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। शिक्षक संघों ने उनके अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। अरविंद्र औहर स्कूल में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता थे। स्कूल प्रधानाचार्य मदन चंदेल ने बताया कि अरविंद अचानक जमीन पर गिर गए।

उन्हें अध्यापकों के सहयोग से घुमारवीं अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत कोठी की प्रधान सुनीता धीमान ने बताया कि अरविंद लखनपाल पुत्र बसंत राम लखनपान कोठी पंचायत के गांव सोई के रहने वाले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


औहर पंचायत प्रधान देश राज, प्रवक्ता संघ अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, कामराज सेठी के साथ राजकीय अध्यापक संघ प्रधान राकेश संधू, महासचिव रामपाल बंसल, कोषाध्यक्ष अमरनाथ, मुख्य सलाहकार भगत सिंह, संयुक्त सचिव बाबू राम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह, रूपलाल, सोहनलाल, देस राज, बलदेव सिंह, राजेश शर्मा, हंस राज, प्रदेश प्रतिनिधि नरवीर सिंह चंदेल, निक्कू राम बंसल, पवन कुमार, सेनापाल संधू, अश्वनी चंदेल ने अरविंद की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें