जिला शिक्षा उपनिदेशक एचआर गुलेरिया ने बताया कि जिलाधीश ऊना की ओर से शुरू की जाने वाली टीच ऊना योजना एक बेहतरीन कदम है। वहीं, इस योजना के तहत जिलाधीश ऊना राकेश कुमार प्रजापति भी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षा प्रदान करेंगे। जो कि विद्यार्थियों के भविष्य को सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी।
राज्य मुख्य सलाहकार राजकीय अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश कपिल पावला ने कहा कि जिला डीसी ऊना की ओर से टीच ऊना योजना एक सराहनीय कदम है। जो कि विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने डीसी से मांग की है कि इस योजना को इस तरीके से शुरू करें जिससे विद्यार्थियों का समय बर्बाद न हो और अधिक से अधिक शिक्षा भी प्राप्त कर सकें।