फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में नहीं मिलेगा सस्ता खाद्य तेल

Fri, 11 Dec 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
खाद्य तेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिमाचल के ढाई लाख आयकरदाताओं को राशन डिपुओं में खाद्य तेल नहीं मिलेगा। मार्केट में तेल महंगा होने और सरकार की ओर से पहले एपीएल और बीपीएल के लिए किए गए तेल के टेंडर के चलते यह फैसला लिया गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि अगर करदाताओं को खाद्य तेल दिया जाता है तो एपीएल और बीपीएल के लिए कोटा कम हो जाएगा। सरकार ने फिलहाल यह मामला टाल दिया है। हिमाचल में ढाई लाख आयकरदाता हैं।

विज्ञापन


सरकार ने इनके राशनकार्ड बहाल कर दिए हैं। इस महीने से इन लोगों को आटा और चावल एपीएल उपभोक्ताओं की तर्ज पर मिलता रहेगा, जबकि तीन दालें मार्केट रेट पर दी जाएंगी। चीनी का रेट 39 रुपये तय किया गया है। इसकी फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजी है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयकरदाताओं को अभी खाद्य तेल नहीं दिया जा रहा है। बाद में इस पर निर्णय लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें