फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीजी के छात्रों ने कराया 'टेस्ट ऑफ शिमला'

Tue, 13 May 2014 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीजी यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को ‘टेस्ट ऑफ शिमला’ का आयोजन किया। होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने शिमला के मशहूर व्यंजनों के साथ-साथ यहां की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पेश किया।
विज्ञापन


‘टेस्ट ऑफ शिमला’ में शिरकत करने आए लोगों को छोले-भटूरे, पाव-भाजी, टका बैंच की भेल पुरी, कालीबाड़ी की चाट, ग्रीन वैली का फ्रूट चाट, लोअर बाजार का जलजीरा, नत्थू के गुलाब जामुन उपलब्ध कराए गए।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी डांस, वेस्टर्न डांस और मिक्स पंजाबी पहाड़ी डांस का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका गोयल ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मकसद छात्रों को उस संस्कृति से अवगत कराना है, जिसके आसपास रहकर वे अपने कैरियर का निर्माण कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें