फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन के बाद आएगा बिजली का नया टैरिफ

Tue, 13 May 2014 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में 30 मई से पहले बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर करंट लग सकता है। राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से 15 दिन के भीतर कभी भी टैरिफ जारी किया जा सकता है, जिससे सीधे तौर पर उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


पांच मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण आयोग की ओर से नया टैरिफ जारी नहीं किया गया था। प्रदेश में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। 16 मई को मतगणना की भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ऐसे में हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से 25 मई के बाद कभी भी नया टैरिफ जारी किया जा सकता है।

इसकी सबसे अधिक मार व्यवसायिक और औद्योगिक इकाइयों पर पड़ने के आसार हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। हालांकि इसका भार प्रदेश सरकार के राजस्व पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


आयोग कार्यालय में हुई थी सुनवाई

टैरिफ बढ़ाने को लेकर 25 और 26 मार्च को आयोग कार्यालय में जन सुनवाई हुई थी, जिसमें जनता ने बिजली बिल बढ़ोत्तरी से मना कर दिया था। उपभोक्ताओं की ओर से तर्क दिया गया था कि हिमाचल में बिजली दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं है। नसीहत दी गई थी कि बिजली बोर्ड अपने खर्चे को कम करे।

अब देखने की बात है कि विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली की दरों में कितने फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन सुभाष नेगी ने बताया कि 30 मई से पहले कभी भी नया टैरिफ जारी किया जा सकता है।

इसको लेकर पूरी तैयारी है। अप्रैल माह का एरियर उपभोक्ताओं से अगले 11 माह के बिल में समायोजित कर दिया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें