दोपहर बाद भी मौसम साफ होने पर कुछेक वार्डाें में ही टारिंग की गई। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने टाउनहॉल में अधिकारियों से टारिंग को लेकर रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने कहा कि शहर के न्यू शिमला, पटयोग, टुटीकंडी, रुल्दूभट्ठा, मल्याणा में सड़कों की टारिंग की जा रही है लेकिन सड़क बारिश से गीली होने के कारण टारिंग शुरू करना मुश्किल हो रहा है। तापमान कम होने से टारिंग उखड़ने का भी अंदेशा है। महापौर ने निर्देश दिए कि मौसम सामान्य होने पर कई टीमें बनाकर टारिंग की जाए ताकि जल्द इस काम को पूरा किया जा सके। टारिंग की गुणवत्ता भी जांचने के निर्देश दिए गए। बरसात को देखते हुए 20 जून से पहले शहर की सभी 70 संपर्क सड़कों पर टारिंग पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ब्यूरो