फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: बुधवार तक भूस्खलन से बंद 1250 सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य, 800 मशीनें तैनात

Tue, 11 Jul 2023 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सचिव एनएचएआई मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सड़कों की बहाली के लिए 800 मशीनें लगाई गई हैं। लगभग 1050 सड़कों को 12 जुलाई तक खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लगातार हो रही भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की गई है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र की ओर से एनएचएआई सचिव को स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


इसमें सचिव एनएचएआई मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान किरतपुर-मनाली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग को हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने शिमला-कालका फोरलेन मार्ग पर भी यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। प्राधिकरण ने अवगत करवाया कि फिलहाल इस मार्ग पर सिंगल लेन यातायात संचालित किया जा रहा है। बैठक में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्कीपुल की स्थिति पर भी चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेशभर में सड़कों एवं पुलों को हुए नुकसान एवं इनकी बहाली के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से लगभग 600 जेसीबी, 20 डोज़र, 169 टिपर और ट्रैक्टर इन सड़कों को बहाल करने के लिए लगाए गए हैं।

सेब उत्पादक क्षेत्रों की संपर्क सड़कों को जल्द बहाल करने पर जोर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार से भारी बारिश व बाढ़ से ध्वस्त हुई सेब बहुल क्षेत्रों की संपर्क सड़कों को जल्द बहाल करने का आग्रह किया है। प्रदेश में बागवानों की आर्थिकी सेब पर ही निर्भर है। अगर इन क्षेत्रों में सड़कों को शीघ्र ठीक नहीं किया गया तो बागवानों को भारी नुकसान होगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करते हुए कहा कि पहले ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति विकट है और इस त्रासदी से प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया हैं। राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के तीनों सांसदों से भी प्रदेश की मदद का आग्रह किया हैं। उन्होंने कहा है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी नेताओं को इस आपदा की घड़ी में आगे आना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की हैं। उन्होंने इस आपदा से हुए नुकसान के आंकलन के लिए केंद्रीय टीम जल्द भेजने का भी आग्रह किया हैं।
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह बुधवार से मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नेताओं को लोगों की सहायता के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। वह कल से अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर जा रही हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी भारी बारिश से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें