फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धसैनिक बलों के हितों की बात करने वालों को करें वोट : वीके शर्मा

Fri, 24 May 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों की अनदेखी से खफा हैं पैरामिलिट्री के जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। अर्धसैनिक बलों के जवानों की अनदेखी आगामी समय में राजनीतिक दलों को महंगी पड़ेगी। पूर्व डीआईजी वीके शर्मा, मुख्य संरक्षक एमएल ठाकुर ने अब यह निर्णय लिया गया है कि वह केवल उन लोगों को वोट देंगे जो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। वहीं अर्धसैनिक बलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनवीर कटोच ने कहा कि अर्धसैनिक बल सभी मोर्चों पर राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन जब अर्धसैनिक कल्याण के सवालों की बात आती है तो सभी राजनीतिक दल चुप हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पूर्व अर्ध सैनिक कल्याण एवं समन्वय संघ, हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ के साथ मिलकर राज्य और केंद्र स्तर पर अपनी समस्याओं को लेकर भटक रहा है, लेकिन सभी राजनीतिक दल चुप्पी साधे बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी शिकायतें सुनीं और आश्वासन दिया कि वह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में उनके बैठक स्थल का दौरा करेंगे, लेकिन अभी तक कोई बैठक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में सैनिक कल्याण बोर्ड की तर्ज पर सभी जिलों और राज्य स्तर पर अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए। हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक समन्वय एवं कल्याण संघ को मान्यता प्रदान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें