फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सर्दियों में अपने दिल का रखें खास ख्याल, सुबह की सैर से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डाॅ. सुधीर मेहता ने दी एहतियात बरतने की सलाह
शुगर के रोगी भी करें खानपान में खास बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्दियों के मौसम में दिल के रोगियों को अपने दिल का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सर्दियों में दिल से जाने वाली खून की नसें सिकुड़ जाती हैं। नसों में पहले से कोलेस्ट्रॉल होने से खून का प्रवाह रुकने से दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डाॅ. सुधीर मेहता ने दिल के मरीजों को राय दी है कि वह सर्दियों में यह खास सावधानियां बरतें। उन्होंने बताया कि शुगर (डायबिटीज) के रोगियों को अलग से अपने खान पान में आवश्यक बदलाव करने की जरूरत रहती है। सर्दियों में शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने की जरूरत रहती है। शुगर रोगी मीठा कम से कम खाएं, शुगर और बीपी की दवाएं ले रहे हैं, तो उसका नियमित सेवन करना जरूरी है। दिल के रोगियों को सुबह शाम की सैर करने से परहेज कर घर पर ही हल्का व्यायाम करना ठीक रहता है। सैर दिन के समय की जा सकती है। दिल के रोगियों को चाहिए कि वह जब भी घर से बाहर निकलें तो गर्म कपड़े पहनकर जाएं।
विज्ञापन

दिल से दिमाग की ओर जाने वाली नसों में खून के जमने और गाढ़ा होने से थक्का जमने पर ब्रेन स्ट्रोक होने की भी संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जिनको पहले ब्रेन स्ट्रोक हो चुका है, वह नियमित रूप से खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन


हरी सब्जियों और फल का करें सेवन
डाॅ. सुधीर मेहता ने बताया कि खाने-पीने का भी सर्दियों में दिल के रोगियों को खास ख्याल रखना चाहिए। हरी सब्जियों, फल आदि का नियमित रूप से सेवन करें। खाने में कम तेल और घी लें, रेड मीट यानि मटन न खाएं, अंड्डे का सफेद भाग खाएं, मछली को दिल के रोगी खा सकते हैं। मरीज हल्का व्यायाम जरूर कर सकते हैं। दिल की समस्या होने पर चिकित्सक की राय जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें