जिला शिमला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले गए। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को लाइंस क्लब के अध्यक्ष हेमंत और एमपी सूद ने पुरस्कृत किया।
एसोसिएशन के महासचिव अलकेश सैणी ने बताया कि दस वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रांजल ने जीत दर्ज की जबकि लक्ष्य रनर अप और वंश फर्स्ट रनर अप रहे। लड़कों की अंडर 12 प्रतियोगिता में अंश सैनी ने जीत दर्ज की जबकि वंश गांधी रनरअप और सौरभ शर्मा फर्स्ट रनर अप रहे।
लड़कियों की सब जूनियर प्रतियोगिता में कीर्ति ठाकुर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में अपूर्वा रनरअप रहीं। लड़कों की सब जूनियर प्रतियोगिता में वैभव अग्रवाल ने जीत दर्ज की जबकि आर्यमान रनरअप और मयंक अग्रवाल फर्स्ट रनरअप रहे।
गर्ल्स ग्रुप में रहा इनका दबदबा
लड़कियों की अंडर 18 प्रतियोगिता में आदिशा सैणी ने जीत दर्ज की जबकि अहाना रनरअप और अपूर्वा फर्स्ट रनरअप रहीं। लड़कों की अंडर 18 प्रतियोगिता में कर्तव्य रनरअप और सिद्धार्थ सूद फर्स्ट रनरअप रहे।
लड़कियों की टीम इवेंट प्रतियोगिता में डीएवी लक्कड़ बाजार की आकांक्षा और आदिशा ने जीत दर्ज की। ताराहाल स्कूल की अहाना और पूर्णिमा प्रतियोगिता में रनरअप रहीं। डीएवी टुटू की अपूर्वा, अंकिता और गरिमा फर्स्ट रनरअप रहीं।
लड़कों की टीम इवेंट प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल के कर्तव्य, अंश और भूपेश ने जीत दर्ज की। बीसीएस स्कूल के विदूर, मेहूल और वैभव रनरअप रहे जबकि डीएवी लक्कड़ बाजार के सिद्धार्थ, अनमोल और ऋषभ फर्स्ट रनरअप रहे।