राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार से अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें 20 कॉलेजों की 18 पुरुष और 9 महिला वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विश्वविद्यालय के खेल एवं युवा सेवाएं निदेशक डा. रमेश चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजबान कॉलेज की प्राचार्य और एचपीयू की खेल व युवा सांस्कृतिक गतिविधि अध्यक्ष प्रो. मीरा वालिया ने की।
उन्होंने मुख्यातिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत कर इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेल पर्यवेक्षक प्रो. एलसी शर्मा पीजी कॉलेज सोलन सहित भूपेंद्र ठाकुर, जसवंत गांगटा, अंकुर आदि मौजूद रहे।
आयोजन समिति के सचिव प्रो. जीसी नेगी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।