फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक और महिला को स्वाइन फ्लू, टांडा में भर्ती

Sun, 14 May 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में स्वाइन फ्लू से पीड़ित देहरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद अब 42 वर्षीय महिला भी बीमारी की चपेट में आ गई है। कांगड़ा के दौलतपुर की एक महिला दो पहले टांडा में चेकअप करवाने आई थी।
विज्ञापन


महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने उसके रक्त के नमूने भरे। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला किसी बीमारी से पीड़ित थी, इसलिए वह चेकअप करवाने आई थी।

महिला के शरीर में स्वाइन फ्लू का वायरस अभी पहले चरण में है। इसकी हालत अभी स्थिर है। टांडा में महिला का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला कहीं बाहर भी नहीं गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दौलतपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला को स्वाइन फ्लू हुआ कैसे? उधर, सीएमओ डॉ. आरएस राणा ने कहा कि दौलतपुर की महिला के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद विभाग और ज्यादा अलर्ट हो गया है। विभाग रविवार को अपनी टीम दौलतपुर भेजेगा। महिला के संपर्क में आने वाले लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। 

कांगड़ा के साथ लगते गांव दौलतपुर की एक महिला में स्वाइन फ्लू का वायरस पाया गया है। महिला दो दिन पूर्व अपना चेकअप करवाने के लिए टांडा आई हुई थी। इस दौरान महिला में बीमारी से संबंधित लक्षण पाए जाने की स्थिति में उसका ब्लड सैंपल लिया गया जो पॉजिटिव निकला। -वाईडी शर्मा, एमएस, टांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें