एक शख्स लड़की को पटाने के लिए सीबीआई अफसर बन गया। डरा धमकाकर लड़की को मिलने भी बुलाया। मगर जब पकड़े जाने पर पता चला कि ये कोई सीबीआई अफसर नहीं बल्कि एक सफाईवाला है।
मामला शिमला का है। यहां सीबीआई का अफसर बनकर युवती को मोबाइल पर तंग करने वाले इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी दिन से लड़की के मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर परेशान कर रहा था।
खुद को सीबीआई का अफसर बताकर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता था। उसने लड़की को धमकाया कि अगर वह उसके साथ बात नहीं करेगी तो बहुत बुरा होगा। मजबूर होकर लड़की को उसके साथ बात करनी पड़ती। आरोपी उसे मिलने के लिए भी बुलाता।