फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसर बनकर डराता था, निकला सफाई वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स लड़की को पटाने के लिए सीबीआई अफसर बन गया। डरा धमकाकर लड़की को मिलने भी बुलाया। मगर जब पकड़े जाने पर पता चला कि ये कोई सीबीआई अफसर नहीं बल्कि एक सफाईवाला है।
विज्ञापन


मामला शिमला का है। यहां सीबीआई का अफसर बनकर युवती को मोबाइल पर तंग करने वाले इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी दिन से लड़की के मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर परेशान कर रहा था।

खुद को सीबीआई का अफसर बताकर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता था। उसने लड़की को धमकाया कि अगर वह उसके साथ बात नहीं करेगी तो बहुत बुरा होगा। मजबूर होकर लड़की को उसके साथ बात करनी पड़ती। आरोपी उसे मिलने के लिए भी बुलाता।
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने बिछाया जाल

आखिरकार इससे तंग आकर लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और लड़की के जरिये आरोपी को मिलने के लिए बुलाया। आरोपी सिरमौर का रहने वाला है। वह मंगलवार को मिलने के लिए शिमला आया।

यहां बस स्टैंड में वह लड़की से मिला और बड़ी बड़ी बातें भी करने लगा। तभी इस पर नजर रख रही पुलिस ने इसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सफाई कर्मचारी है। लड़की पटाने के चक्कर में ये सूट बूट पहनकर सीबीआई अफसर बनने का नाटक कर रहा था।

इस पर पहले इस पर दुराचार का आरोप भी लग चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें