फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल, हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 18 Sep 2021 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)

सार

हिमाचल यात्रा में विजय मशाल शुक्रवार को डलहौजी मिलिट्री स्टेशन पहुंची। शनिवार को सैन्य सम्मान और जोश के साथ स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत बलून गेट में किया गया। डलहौजी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी कैडेटों के लिए इंटर स्कूल चित्रकला, वाद विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। 
विज्ञापन
डलहौजी पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलिट्री स्टेशन डलहौजी में शनिवार को सैन्य सम्मान और जोश के साथ स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत किया गया। भारतीय सेना भारत-पाक युद्ध में की एतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष मना रही है। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के सम्मान में देशभर में समारोह करवाए जा रहे हैं। हिमाचल यात्रा में विजय मशाल शुक्रवार को डलहौजी मिलिट्री स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन


शनिवार को सैन्य सम्मान और जोश के साथ स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत बलून गेट में किया गया। डलहौजी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी कैडेटों के लिए इंटर स्कूल चित्रकला, वाद विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजय मशाल को कर्नल विवेक चटर्जी कमांडिंग ऑफिसर प्रथम बटालियन जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स एवं सन 1971 के वॉर वेटरन्स ने प्राप्त किया। इस मौके पर विधायक आशा कुमारी, उपायुक्त डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें