एससीईआरटी ने स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 27 फरवरी को प्रदेश भर के 500 केंद्रों पर करवाई गई थी। करीब 60,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।
हिमाचल प्रदेश में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे 578 विद्यार्थियों ने स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। एससीईआरटी ने इसका परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 27 फरवरी को प्रदेश भर के 500 केंद्रों पर करवाई गई थी। करीब 60,000 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें 578 ने परीक्षा पास की है। अब दूसरे चरण की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है। प्रदेश एसजेएमएमएम परीक्षा के दूसरे चरण प्रक्रिया में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
कोविड के बीच इस बार पांचवीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा ओपन की गई थी। स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में योग्यता के आधार पर तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक के 100 विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा छठी में 4,000 प्रति माह, सातवीं कक्षा में 5,000 प्रति माह और आठवीं कक्षा में 6,000 प्रति माह दिए जाएंगे। एससीईआरटी की प्रिंसिपल रीटा शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों की सूची साइट पर अपलोड कर दी है। पास हुए विद्यार्थी अब मेरिट परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए जल्द तिथि जारी कर दी जाएगी।
जिला कांगड़ा का सबसे बहर परिणाम
जिला पास विद्यार्थी जिला पास विद्यार्थी
बिलासपुर 25 कुल्लू 46