राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने जागरूक किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के साथ मैदान, साइंस लैब की सफाई और सार्वजनिक स्थान पर उगी झाड़ियों की कटाई की। अध्यापक जितेंद्र बेदी ने कहा कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने बताया कि विद्याार्थी सप्ताह में एक बार सफाई अभियान चलाते हैं।
नुक्कड़ नाटक से बताईं केंद्र सरकार की येाजनाएं
कलाकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की योजनाएं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचा रहे हैं। शनिवार को चंबा कॉलेज में भी नाटक मंचन और गीतों से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों की 13 सदस्यीय टीम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वित्त सुविधा, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी क्षमता, मार्केटिंग लिंकेज और विनिर्माण प्रतिस्पर्धा के बारे में जागरूक कर रही है।
नुक्कड़ नाटक का निर्देशन युसूफ खान ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा ने कहा कि इस तरह से कार्यक्रमों से बच्चों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। कलाकारों की टीम ने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को इनाम भी भेंट किए।