फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसवीएम ने खेलकूद स्पर्धा में पाए 12 प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल के बाल वर्ग में हिम रश्मि विजेता
विज्ञापन

बैडमिंटन के बाल वर्ग में एसवीएम हिम रश्मि प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरस्वती विद्यामंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर में शिमला संकुल के द्वितीय चरण की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर ने 12 प्रथम पुरस्कार और 3 द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए।

उद्घाटन सत्र में डॉ. अमित गुलेरिया मुख्य अतिथि रहे। ओम प्रकाश ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शतरंज में हिम रश्मि विकासनगर, सरस्वती विद्या मंदिर विकास नगर ने दूसरा, लड़कियों के किशोर वर्ग में हिम रश्मि प्रथम, एसवीएम धामी दूसरे, वॉलीबाल बाल वर्ग में हिम रश्मि प्रथम, लड़कों के छात्रा वर्ग में एसवीएम कोटखाई दूसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग लड़कों में एसवीएम हिम रश्मि पहले, एसवीएम कोटखाई दूसरे, तरुण वर्ग लड़कों में एसवीएम हिमरश्मि प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन बाल वर्ग लड़कों में एसवीएम हिम रश्मि प्रथम रहा। एसवीएम ठियोग दूसरे, बाल लड़कियों के वर्ग में एसवीएम धामी प्रथम रहा, हिम रश्मि दूसरे, किशोर लड़कों के वर्ग में हिम रश्मि प्रथम, एसवीएम ठियोग दूसरे स्थान पर रहा। कैरम प्रतियोगिता में बाल वर्ग के लड़कों और लड़कियों में एसवीएम विकास नगर प्रथम रहा। एसवीएम हिम रश्मि दूसरे, किशोर वर्ग में एसवीएम विकास नगर प्रथम और एसवीएम हिम रश्मि दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, डॉ. चांद (प्रबंधक विद्यालय समिति), देशराज (संकुल सचिव), चमन (संकुल कोषाध्यक्ष), घनश्याम (संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्य स्थानीय विद्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें