फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां संदिग्ध हालत में मृत मिला तेंदुआ, उखाड़ लिए नाखून

Sat, 03 Feb 2018 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 15 किलोमीटर दूर बागी गांव में संदिग्ध हालत में एक मृत तेंदुआ मिला। तेंदुए के नाखून उखाड़ लिए गए थे जबकि दांत निकालने का भी प्रयास किया गया था। 

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तेंदुए को तस्करों के मारने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह लोगों ने बागी गांव के पास एक तेंदुए को मृत देखा। 

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेंदुआ खुद मरा या उसे किसी ने मारा है। वन विभाग के डीएफओ सरोज भाई पटले ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद भी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि तेंदुए की खाल, उसके नाखून और दांत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत है। बीते दिनों सोलन में भी तेंदुए की खाल पकड़ी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें