फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जंगल में मवेशी चराने गई युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की जांच

Mon, 25 Sep 2023 05:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना खुंडिया व चौकी लगड़ू के अंतर्गत युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
युवती की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना खुंडिया व चौकी लगड़ू के अंतर्गत युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई बलदेव शर्मा ने अपनी टीम सहित ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवती की पहचान आरती देवी(22) पुत्री सुरेंद्र कुमार, निवासी भोरण टिहरी तहसील खुंडिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती की माता ने पुलिस को जानकारी दी कि रविवार सुबह उनकी बेटी बकरियों को चराने जंगल मे गई थी और वहां बेहोश हो गई थी। जब परिजन उसे घर लाए तो युवती ने पेटदर्द की शिकायत बताई। इसके बाद परिजनों ने युवती को तुरंत ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। मामले की पुष्टि डीएसपी विकास धीमान ने की है। कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें