फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पर सस्पेंस, भरे जाने हैं 1500 पद

Wed, 27 Apr 2016 12:06 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
अटकलें थीं कि इस बार हो रही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हमीरपुर चयन बोर्ड करवाएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर मैदान पास कर चुके हजारों युवाओं में संशय की स्थिति बरकरार है। मैदान क्लीयर कर चुके युवा आगामी माह लिखित परीक्षा में बैठेंगे। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार पहले लिखित परीक्षा करवाने के लिए हमीरपुर चयन बोर्ड का नाम आ रहा था।
विज्ञापन


अटकलें थीं कि इस बार हो रही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हमीरपुर चयन बोर्ड करवाएगा। हालांकि हर बार पुलिस विभाग ही भर्ती के बाद लिखित परीक्षा भी करवाता रहा है। परीक्षा हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से होने का कारण पुलिस के पास लिखित परीक्षा करवाने में मूलभूत सुविधाओं की कमी सामने आ रही थी।

अकसर पुलिस भर्ती में युवाओं को लिखित परीक्षा में फोटोस्टेट प्रश्नपत्र भी दिए जाते थे। इसमें युवाओं को प्रश्न हल करने में काफी मुश्किल आती थी। साथ ही मिस प्रिंट होने पर युवा सही तरीके से सवालों के जवाब नहीं दे पाते थे। वहीं, लिखित परीक्षा करवाने में पुलिस विभाग के पास बजट की भी समस्या रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी का दावा विभाग की लेगा परीक्षा

आईजी जीडी भार्गव ने बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पुलिस विभाग ही लेगा। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो लिखित परीक्षा को हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से करवाने को लेकर चर्चाएं थीं। हालांकि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी लिखित परीक्षा पुलिस के माध्यम से होगी या फिर हमीरपुर चयन बोर्ड लेगा, इससे अनजान हैं। हिमाचल पुलिस 1500 युवाओं को भर्ती करेगी। इसमें 300 महिलाओं के पद भी शामिल हैं।

अभी तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों युवा पुलिस भर्ती की पीईटी उत्तीर्ण कर चुके हैं और अब अगले महीने लिखित परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को लेकर भर्ती होने आए युवा मनोज, तेज सिंह, दीपक ने बताया कि पहले अटकलें चल रही थी कि लिखित परीक्षा हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से होगी। मगर अभी तक इसको लेकर स्थिति क्लीयर नहीं हो पाई है।

पुलिस विभाग ही लेगा लिखित परीक्षा
आईजी जीडी भार्गव ने बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पुलिस विभाग ही लेगा। हमीरपुर चयन बोर्ड के माध्यम से परीक्षा करवाने को लेकर कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है। पीईटी उत्तीर्ण युवाओं के लिए अगले माह लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें