फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भाजपा के दो सिटिंग सांसदों के टिकट कटने के संकेत

Thu, 21 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
BJP Logo
विज्ञापन

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से हिमाचल के दो सिटिंग सांसदों के टिकट कटने के संकेत मिले हैं। इसके बाद हिमाचल भाजपा में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। ये टिकट किन सांसदों के कट सकते हैं, इस पर स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि अपने-अपने टिकट बचाए रखने के लिए सिटिंग सांसद तमाम जुगत में जुटे हुए हैं। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि भाजपा हाईकमान ने यह तय कर दिया है कि हिमाचल में केवल दो मौजूदा सांसदों के टिकट ही बरकरार रहेंगे।

इनमें से हमीरपुर से अनुराग ठाकुर का टिकट पक्का माना जा रहा है। दो अन्य संसदीय क्षेत्रों के बारे में भी फीडबैक ठीक नहीं है। सूत्रों ने बताया कि यह फ ीडबैक पीएमओ और अमित शाह के स्तर पर हुए अलग-अलग दो सर्वेक्षणों के अलावा खुफिया और अन्य एजेंसियों के मार्फत जुटाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, टिकटों पर अंतिम फैसला क्या होता है, यह भविष्य के गर्भ में ही है। दूसरी ओर मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र प्रदेश में पहले ही काफी हॉट बने हुए हैं। वहीं बगावत के सुर हमीरपुर और कांगड़ा से भी उठने लगे हैं। इन संसदीय क्षेत्रों के कई दावेदार अपने लिए टिकट झटकने को बेताब बैठे हैं। 

विज्ञापन

जयराम, सत्ती, शांता और धूमल को दिल्ली बुलाया 

फाइल फोटो
टिकटों पर मचे इस घमासान के बीच भाजपा केंद्रीय हाईकमान ने प्रदेश पार्टी के बड़े नेताओं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दिल्ली बुला लिया है।

ये सभी नेता दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक में अपना फीडबैक देंगे। यह भी माना जा रहा है कि शांता कुमार से उनकी टिकट पर भी चर्चा हो सकती है। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे।
 
कोर ग्रुप की यह बैठक शुक्रवार सुबह संभावित है। सभी नेताओं को वीरवार रात तक दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। इनसे रात को भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक में चर्चा के बाद शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इसमें हिमाचल का एक-दो टिकट फाइनल होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें