फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पांच दिन की रिमांड पर भेजा पुलिस इंस्पेक्टर नीरज

Tue, 15 Mar 2022 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 निलंबित चल रहे पूर्व एसएचओ नीरज राणा को मंगलवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 19 मार्च तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास और चिट्ट के मामले में निलंबित चल रहे पूर्व एसएचओ नीरज राणा को मंगलवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 19 मार्च तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर सकेगी। आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर नीरज राणा की जमानत अर्जी सोमवार को प्रदेश उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी।

विज्ञापन


जिसके बाद विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को हमीरपुर विजिलेंस थाना ले आई। आरोपी करीब तीन माह से जमानत पर चल रहा था। विभागीय जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी को जांच का जिम्मा दिया गया है। डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर के जिला न्यायालय से आरोपी इंस्पेक्टर नीरज राणा को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें