फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, किसे मिली महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष की कमान

Wed, 07 Oct 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशीला नेगी प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष होंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुशीला नेगी को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इस बारे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र के माध्यम से सूचित किया है। सुशीला नेगी से पहले प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मनभरी देवी थीं। इसलिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा का आभार जताया है।

सुशीला नेगी हिमाचल के जिला किन्नौर से संबंध रखती हैं और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। नेगी हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय देव राज नेगी की धर्मपत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें