फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- शिपकी ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए केंद्र से करेंगे आग्रह

Sat, 19 Apr 2025 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मध्य कमान, लखनऊ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार किन्नाैर जिले के शिपकी दर्रा के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सचिवालय में मध्य कमान, लखनऊ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। हिंदू, जैन, बौद्ध धर्म के लोगों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा का धार्मिक महत्त्व है। हर वर्ष आध्यात्मिक विरासत का निर्वहन करते हुए हजारों तीर्थ यात्री कैलाश की यात्रा करते हैं। सीएम ने कहा कि तीर्थ यात्री शिपकी दर्रे के माध्यम से तिब्बत में प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि यह एक व्यवहार्य मार्ग है।

विज्ञापन

 

बैठक में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सिक्किम, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना करने का केंद्र से आग्रह करेगी, जिसमें राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के लिए विशेष कोटा होगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की यह मांग लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इनर लाइन पोस्टों को समाप्त करने का मामला भी केंद्र सरकार से उठाया जाएगा, क्योंकि इससे पर्यटकों के लिए परमिट संबंधी बाधा उत्पन्न होती है। सीएम ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) तक बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ सहयोग जरूरी है।

रंगरिक में हवाई पट्टी स्थापित करने का आग्रह
सीएम ने स्पीति घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेना से रंगरिक में एक हवाई पट्टी स्थापित करने के लिए कहा, ताकि यहां बड़े विमान उतर सकें। उन्होंने सांगला, नेसंग, ठंगी आदि में हेलीपोर्ट बनाने के लिए सर्वेक्षण करने का भी आग्रह किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने, सैन्य स्कूल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्र में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगी और भारतीय सेना को उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों का रखरखाव रक्षा मंत्रालय को करना चाहिए, क्योंकि सड़कें राज्य की जीवन रेखा का कार्य करती हैं। इनमें किआटो-तकलिंग ला-नूरबो समदो, वांगतू-काफनू-मुद-अटरगू, लियो-चांगो, गिउ-पांग, खानादुमती-निथल थाच, हरसिल, ज्योरी-वांगतू से शिपकी दर्रा तक की सड़कें शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना काजा में सभी मौसम के अनुकूल आइस स्केटिंग रिंक और एक इनडोर स्टेडियम बनाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें