फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला का सर्वे: अधिकतर मतदाता बोले- सत्ता का सेमीफाइनल हैं उपचुनाव

Wed, 27 Oct 2021 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सर्वेक्षणकर्ता डॉ. बलदेव सिंह नेगी और डॉ. देवेंद्र शर्मा सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय संजौली ने बताया कि सर्वेक्षण में हिमाचल के 566 लोगों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण में महंगाई के असर पर पूछे सवाल कि क्या रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का असर उपचुनाव में पड़ेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने उपचुनाव में मतदाताओं पर ऑनलाइन सर्वे में उनके मन को टटोलने का प्रयास किया। इसमें रोचक तथ्य सामने आए। मंडी लोकसभा सीट, जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को शामिल किया गया। मुद्दों के साथ सवाल किए गए कि क्या वे इसे 2022 के चुनावों का सेमीफाइनल मानते हैं या नहीं। इस पर 29.7 फीसदी ने इसे 2022 का सेमीफाइनल मानने से इंकार किया, जबकि 70.3 ने इन चुनावों को सेमीफाइनल बताया।

विज्ञापन


सर्वेक्षणकर्ता डॉ. बलदेव सिंह नेगी और डॉ. देवेंद्र शर्मा सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय संजौली ने बताया कि सर्वेक्षण में हिमाचल के 566 लोगों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण में महंगाई के असर पर पूछे सवाल कि क्या रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का असर उपचुनाव में पड़ेगा। इस पर मिले जवाब में 61.5 फीसदी ने माना कि इसका काफी प्रभाव देखने को मिलेगा। 26.1 फीसद मानते हैं कि हल्का प्रभाव होगा। जबकि 7.8 फीसदी का मानना है कि कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें