फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में मनेगा सर्जिकल स्ट्राइक डे

Wed, 26 Sep 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक हथियार बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार नया प्रयोग करने जा रही है। प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों में 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 29 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में सशस्त्र बलों के बलिदान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ना है।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक डे पर पूर्व सैनिकों के साथ जहां विद्यार्थियों के संवाद सत्र होंगे, वहीं शिक्षण संस्थानों में विशेष परेड और प्रदर्शनियां होंगी। केंद्र सरकार के निर्देशों पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों सहित डाइट प्रभारियों को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया है कि सर्जिकल स्ट्राइक डे पर सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से विद्यार्थियों के संवाद सत्र होंगे। सशस्त्र बलों को अपना समर्थन देने के लिए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजे जाएंगे।

एनसीसी यूनिट्स भी विशेष परेड का आयोजन करेंगे। एनसीसी के कमांडर सरहद की रक्षा के तौर-तरीकों के बारे में विद्यार्थियों को बताएंगे। स्पीच सेशन का आयोजन भी होगा। आशीष कोहली ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को इस आयोजन की फोटो और वीडियो निदेशालय भेजने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें