इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुल्लवी नाटी से हुई। शियाह के घनश्याम, खड़ीहार के लोतम राम, ललित कुमार, फागू के रूपेंद्र ठाकुर, गड़सा के ऋषिराज, मनाली की देव कंपनी, तराकड़ा के रामकृष्ण, भुट्टी कॉलोनी की निर्मला, दमखड़ी म्यूजिकल ग्रुप, थरमाण की ऊषा, शमशी के भूपेंद्र, खड़ीहार की सुनीता, बंजार की सृष्टि ने प्रस्तुति दी।
कटराईं के ओमप्रकाश, ढालपुर के शौर्य शर्मा, कुल्लू के ईगल डांस ग्रुप कुल्लू, खराहल की ट्विंकल, कमांद की अर्पिता ठाकुर, राजगढ़ की रीना ठाकुर, मनाली की रोजी शर्मा ने भी गीत पेश किया।
उभरते हुए लोक कलाकार सोमदत्त, चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर आशा, नव्या चौहान, तारा देवी के पूजा कलामंच, मंडी के कलाकार इंद्रजीत, सुजानपुर के मुकेश गुप्ता, लाहौल-स्पीति से अनामिका, सरोज कुमारी, शालिनी म्यूजिकल ग्रुप गाहर, बैजनाथ के अनाहिता सूद, शिमला के राम सिंह चौहान, शिमला के अरुण चौहान, आकांक्षा शर्मा, मंडी की दीपिका ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, ओम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
स्थानीय कलाकार उत्तम चंद कमांडो और डाबे राम कुल्लवी ने एक से बढ़कर एक कुल्लवी गीतों पर कला केंद्र में बैठे हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान वन, परिवहन एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा, एडीएम अक्षय सूद, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।