फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सुरेश कश्यप बोले- विदेशों के सस्ते सेब का मसला केंद्र के समक्ष कई बार उठाया

Thu, 11 May 2023 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सेब कारोबारियों को कड़ी मेहनत के बाद भी मार्केट में काफी स्पर्धा का सामना करना पड़ता था, जिससे सेब उत्पादकों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता था। शिमला से सांसद होने के नाते केंद्र सरकार से इस मसले को लोकसभा में अनेक बार उठाया था। 
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि विदेशों के सस्ते सेब से भारत में पैदा होने वाले सेब की हालत खराब थी। सेब कारोबारियों को कड़ी मेहनत के बाद भी मार्केट में काफी स्पर्धा का सामना करना पड़ता था, जिससे सेब उत्पादकों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता था। शिमला से सांसद होने के नाते केंद्र सरकार से इस मसले को लोकसभा में अनेक बार उठाया था। अब केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे देश में सेब कारोबार से जुड़े किसानों, कारोबारियों की आय बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेब आयात पर अब नई शर्त लगा दी है। इसके तहत 50 रुपये किलो से कम के भाव से सेब का आयात नहीं होगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार यदि सीआईएफ लागत, बीमा, माल ढुलाई जैसी आयात कीमत 50 रुपये किलो से कम आती है तो इस तरह के सेब का आयात नहीं किया जाएगा। इससे हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों को बड़ा फायदा होगा। इस फैसले के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें