फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: सुरेश कश्यप बोले- पीएम की सुरक्षा में चूक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा

Sat, 27 Aug 2022 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुरेश कश्यप ने कहा कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे में हुई सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथों लिया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे में हुई सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को आडे़ हाथों लिया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक स्वाभाविक नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा थी। एक प्रोटोकाल के तहत जिस राज्य में प्रधानमंत्री जाते हैं, वहां के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक मौके पर उपस्थित रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब पहुंचे, तब सरकार के ये तीनों प्रमुख अनुपस्थित रहे। आखिर इसके पीछे क्या वजह थी, यह किसका षड्यंत्र था। मौसम खराब होने के बाद जब एसपीजी ने डीजीपी से वैकल्पिक रूट की सुरक्षा की जानकारी ली, तब डीजीपी ने कहा था कि वैकल्पिक रूट पूरी तरह सुरक्षित और सैनिटाइज्ड है।

विज्ञापन


राज्य प्रशासन से इस आश्वासन के बाद एसपीजी ने वैकल्पिक रूट पर जाने का निर्णय लिया। तब भी मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी प्रधानमंत्री के साथ नहीं गए। उनकी गाड़ियां प्रधानमंत्री के काफिले में थीं, किंतु वे नहीं थे। पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली में अपने आकाओं से बात करते रहे, उन्हें बार-बार प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जानकारी देते रहे। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उस समय शर्मनाक बयान दिया था कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को स्वाभाविक और कुदरती करार दिया था। सुरक्षा में यह खिलवाड़ स्वाभाविक नहीं, बल्कि सुनियोजित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें