फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Kashyap: ट्रांसगिरी क्षेत्र को जल्द दिया जाएगा जनजातीय का दर्जा

Thu, 19 May 2022 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही ट्रांसगिरी क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा दिया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अनंत नायक से उनके दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की। कश्यप ने कहा कि इस बैठक में ट्रांसगिरी क्षेत्र को लेकर हाटी मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गई है। जल्द ही ट्रांसगिरी क्षेत्र को जनजातीय का दर्जा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से समुदाय को यह दर्जा देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल आएंगे। इस मौके पर रैली का आयोजन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से हाटी को जनजातीय का दर्जा देने के लिए मुलाकात की थी। 

कश्यप ने कहा कि इस समुदाय को उत्तराखंड में आदिवासी का दर्जा प्राप्त है, जिसकी सीमा सिरमौर जिले से लगती है। उन्हें यह दर्जा 1968 में दिया गया था और वे सिरमौर जिले में रहने वाले लोगों के साथ समान संस्कृति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति साझा करते हैं। इस फैसले से ट्रांसगिरी क्षेत्र की 154 पंचायतों की करीब तीन लाख आबादी को फायदा होगा। यह समुदाय सिरमौर जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में रहता है, जिनमें शिलाई, पांवटा, रेणुका और पच्छाद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें