फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Fri, 24 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें अनुराग  के खिलाफ शुरू किए गए आपराधिक मुकदमे को निरस्त कर दिया गया था। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि गत वर्ष मई में हाईकोर्ट ने धर्मशाला के ट्रायल कोर्ट द्वारा अनुराग ठाकुर और अन्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमे को निरस्त कर दिया था। अनुराग पर सरकारी नौकर को कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में अनुराग और अन्य के खिलाफ शुरू किए गए मुकदमे को गैरकानूनी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें