सिरमौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांवटा में जहां कांग्रेस पर निशाना साधा वहीं अपनी ही पार्टी की काली भेड़ों पर भी मजाकिया अंदाज में तंज कसे। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के तहत भरली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा गपोड़ शंख पार्टी है। झूठे वायदे और भ्रमित कर जनता को गुमराह करती रही है। धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देती है। कभी पुराना हिमाचल, कभी नया हिमाचल का नारा देकर क्षेत्रवाद और जातिवाद को बढ़ावा देती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचली टोपियों पर भी राजनीति करती है। जबकि भाजपा के लोग लाल टोपी पहन कर भी कांग्रेस को वोट देते हैं। वहीं, वीरभद्र सिंह ने पार्टी में भीतरघात करने वालों पर भी हमला बोला। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि कई बार हरी टोपी वाले भी बीजेपी को चुपके-चुपके वोट दे देते हैं।
मैं महाकाली का भक्त हूं, मुझसे बेईमानी मत करना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन साइलेंट वर्कर की तरह विकास पर फोकस करती है। जबकि, भाजपा काम कम एंव ढ़िंढोरा ज्यादा पीटती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गामीण क्षेत्रों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया है। आज प्रदेश में 119 डिग्री कॉलेज है। जिसमें से सिरमौर में दस कॉलेज संचालित हो रहे है।
प्रदेश में करीब 16000 सरकारी स्कूल व 36 हजार सड़कें है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर जिले का बिना किसी भेदभाव के बेहतर विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि पांवटा विस क्षेत्र में किरनेश जंग जैसे ही हुकमरान चाहिए। इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, राज्य योजना बोर्ड वाईस चेयरमैन गंगूराम मुसाफिर, पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व विधायक
शिलाई विस क्षेत्र हर्षवर्धन चौहान, हिमफेड अध्यक्ष अजय बहादूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, जिलाधीश बीसी बडालिया, एसपी सौम्या सांम्बशिवन, एसडीएम एचएस राणा, कुंजना सिंह, अश्वनी शर्मा, संत राम चौगान, जग्गी राम शर्मा व भरली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान मौजूद रहे।