फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में साढ़े 18 लाख परिवारों को राशन के दूसरे कोटे की सप्लाई शुरू

Fri, 17 Apr 2020 09:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के डिपुओं में दूसरे कोटे के राशन की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। इसी महीने प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों को सस्ते राशन का दूसरा कोटा दिया जाना है। उपभोक्ताओं को यह राशन 20 अप्रैल से दिया जाना है। इसमें आटा, चावल, तीन डालें, दो लीटर तेल, चीनी और एक किलो नमक शामिल है। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने अप्रैल महीने में राशन कार्ड परिवारों को दो कोटे का राशन देने का फैसला लिया है। पहला कोटा इस महीने की 10 तारीख को दिया गया है, अब दूसरा कोटा 20 अप्रैल के बाद दिया जाना है। 

विज्ञापन


गरीब परिवारों को मुफ्त राशन 
हिमाचल के गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा है। 3-4 दिन बाद इन्हें प्रति कार्ड एक किलो काला चना भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि चीनी की सप्लाई शुरू कर दी है। कर्फ्यू के चलते ट्रक रास्ते में फंसे थे। अब राशन की सप्लाई सुचारु कर दी है। राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 20 अप्रैल से दूसरा कोटा देना शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें