हिमाचल के डिपुओं में दूसरे कोटे के राशन की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। इसी महीने प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों को सस्ते राशन का दूसरा कोटा दिया जाना है। उपभोक्ताओं को यह राशन 20 अप्रैल से दिया जाना है। इसमें आटा, चावल, तीन डालें, दो लीटर तेल, चीनी और एक किलो नमक शामिल है। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने अप्रैल महीने में राशन कार्ड परिवारों को दो कोटे का राशन देने का फैसला लिया है। पहला कोटा इस महीने की 10 तारीख को दिया गया है, अब दूसरा कोटा 20 अप्रैल के बाद दिया जाना है।