फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सतलुज-गिरि योजना से आज सप्लाई ठप, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते होगी दिक्कत
विज्ञापन

रविवार को दिनभर दोनों पेयजल योजनाओं से बंद रहेगी पंपिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। सोमवार को भी लोगों को देरी से पानी मिल सकता है। बिजली की लाइनों की मरम्मत के चलते शहर की दो प्रमुख पेयजल योजनाओं सतलुज और गिरि से रविवार को दिनभर पंपिंग बंद रहेगी।

दोनों योजनाओं से शिमला शहर को रोजाना करीब 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। इनके बंद रहने से शहर को गुम्मा सहित अन्य छोटी पेयजल योजनाओं से ही 20 से 22 एमएलडी पानी मिल पाएगा। पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली बोर्ड एक नवंबर यानी रविवार को क्षेत्र की विद्युत लाइनों की मरम्मत करने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने दो दिन पहले, 30 अक्तूबर को ही कंपनी को सूचना दे दी थी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, बिजली बोर्ड 22 केवी गुम्मा-कड़ारघाट फीडर लाइन पर ओल्ड सुन्नी और नौटीखड्ड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बंद रहने से पंपिंग स्टेशन भी ठप रहेंगे और दिन के समय शहर को इन दोनों योजनाओं से पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

कंपनी का दावा है कि रात के समय शहर के लिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी और पानी का संकट नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी के एजीएम दिनेश भारद्वाज ने कहा कि रविवार को भी शहर के ज्यादातर इलाकों में पेयजल आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा। शटडाउन के चलते गिरि और सतलुज योजनाओं से दिन के समय पानी की पंपिंग नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन



गिरि के पानी के साफ होने का दावा
गिरि के पानी में दूषित तरल पदार्थ मिलने की चर्चाओं के बीच पेयजल कंपनी ने शुक्रवार को फील्ड स्टाफ से रिपोर्ट ली। गिरि पंपिंग स्टेशन पर तैनात टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि योजना में किसी भी तरह का दूषित तरल पदार्थ या झाग नहीं मिला है। यहां क्लोरीनेशन और फिल्टर करने के बाद ही शिमला शहर के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। कंपनी के एजीएम दिनेश भारद्वाज ने कहा कि शहर के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। गिरि का पानी साफ है और इसे योजना में शुद्ध करने के बाद ही शहर में आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें