फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग में सनी देओल ने मां के साथ बर्फ में की अठखेलियां

Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली

सार

बर्फ का आनंद लेने के लिए सनी देओल मां के साथ रोहतांग पहुंचे। उन्होंने बर्फ के बीच मस्ती करते कुछ फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड किए हैं। सनी देओल को बीते तीन दशकों से मनाली से विशेष लगाव रहा है।
विज्ञापन
सनी देओल ने मां के साथ बर्फ में की अठखेलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सनी देओल मनाली की वादियों में आराम फरमा रहे हैं। सनी देओल की मां प्रकाश कौर भी मनाली आई हैं। बर्फ का आनंद लेने के लिए सनी देओल मां के साथ रोहतांग पहुंचे। उन्होंने बर्फ के बीच मस्ती करते कुछ फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड किए हैं। 

विज्ञापन


सनी देओल को बीते तीन दशकों से मनाली से विशेष लगाव रहा है। एक बार तो उन्होंने मनाली में आशियाना बनाने की सोच ली थी। किन्हीं कारणों से यहां जमीन नहीं ले पाए। बताया जा रहा है कि कुछ और दिनों तक सनी देओल मनाली में ही रहेंगे। स्थानीय फिल्म कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि सनी देओल से पहले देविका रानी, राजकुमार और रामानंद सागर सहित कई फिल्मी हस्तियों को मनाली से लगाव रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें