फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फुटबाल संघ के अध्यक्ष बने सुनील कुमार बिट्टू, बोले- चयन में नहीं होगी कोताही

Fri, 21 Apr 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के समन्वयक विजय बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सभी जिला स्तरीय एसोसिएशन ने सुनील कुमार के नाम के प्रस्ताव एकमत से रखा। इसके बाद उन्हें प्रधान चुना गया। 
विज्ञापन
सुनील कुमार बिट्टू व संघ के अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के चुनाव सोलन में हुए। इसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। जबकि दीपक शर्मा महासचिव और नरेश राणा कोषाध्यक्ष चुने गए। आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के समन्वयक विजय बाली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सभी जिला स्तरीय एसोसिएशन ने सुनील कुमार के नाम के प्रस्ताव एकमत से रखा। इसके बाद उन्हें प्रधान चुना गया। प्रधान बनने के बाद सुनील कुमार बिट्टू ने उन्हें चुनने के लिए सभी लोगों का आभार जताया। कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और फुटबाल प्रतियोगिताएं करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नए और पुराने लोगों को साथ लेकर वह अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

विज्ञापन


खेल में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होगी और सभी को साथ लेकर चलेंगे। खिलाड़ियों के चयन में कोई भी कोताही नही बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की एसोसिएशन से मिलकर आगे की खेल नीति भी बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी हरदीप सिंह सैनी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला सोलन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला खेल अधिकारी सविंदर कैथ, मंडी संघ अध्यक्ष बिलास शर्मा, वीरेंद्र सेन, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र सैनी ऊना, सुरेश मान, पंकज दत्ता, सोहन लाल प्रधान चंबा, नरेश खन्ना महासचिव चंबा, पवन कुमार कुल्लू, राकेश शर्मा बिलासपुर, मोहम्मद इकराम नाहन, राकेश पाहवा, पवन कुमार, कश्मीर सिंह, सुरेश कुमार कांगड़ा, प्रदीप कुमार हमीरपुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें