फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में क्रिकेट स्पर्धा 18 फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाभर से 16 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

टीमें 16 फरवरी तक करवा सकती हैं पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में एबीवीपी की शिमला महानगर इकाई की ओर से 18 फरवरी से नगर खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इस वर्ष इसका विषय नशा छोड़ो खेल-खेलो रखा है।
विज्ञापन


20 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिलाभर से 16 टीमें भाग लेंगी। इसमें भाग लेने के लिए 16 फरवरी शाम पांच बजे तक इच्छुक टीमें पंजीकरण करवा सकती हैं। इसके लिए पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम को 5,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शिमला महानगर इकाई के मंत्री कुणाल गांगटा ने बताया कि शिमला में यह इकाई की ओर से दूसरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों में रूचि बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें