फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में दमखम दिखाएगी प्रदेश की बेटी सुलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंद हौसले के आगे कठिन से कठिन डगर भी आसान हो जाती है। प्रदेश की बेटी ने भी ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। मन में यही जज्बा पाले सुलोचना देवी ने अपने सपनों को पंख लगाए। चंबा जिले की सुलोचना यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ डिसेबल प्लेयर में लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता अमेरिका के लॉस एंजेल्स शहर में 25 जुलाई से शुरू होगी। चंबा के भटियात तहसील के पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर की इस खिलाड़ी की प्रतिभा को तराशने में पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर का काफी हाथ है। उनके पिता तिलकराज चुवाड़ी की होबार पंचायत के जांबली गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

68 किलोग्राम के वर्ग में दमखम दिखाएंगी

सुलोचना में पावर लिफ्टिंग की प्रतिभा का विकास संस्थान की व्यायामशाला में हुआ। इसके बाद संस्थान की ओर से सुलोचना देवी ने पटियाला, हैदराबाद और चेन्नई में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लिया।

अब लॉस एंजेल्स में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम के वर्ग में दमखम दिखाएंगी। इससे पहले भी सुलोचना, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी इस प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।

समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास- पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर चुवाड़ी के सचिव अजय चंबियाल ने बताया कि संस्थान इसी उद्देश्य के लिए कार्य कर रहा है, ताकि अक्षम और अविकसित जीवन को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए।

अभ्यास से सब कुछ संभव- जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के बल पर किसी भी चीज को किया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें