फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कहा 15 लाख मिलेंगे, अब लाइनों में खड़े किए लोग: सुक्खू

Thu, 29 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं। मोदी सरकार ने लोगों के साथ छल किया है। विदेशों से काला धन वापस लाकर लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करवाने का वादा करने वाले मोदी ने अब लोगों को लाइनों में खडा कर दिया।
विज्ञापन


वह कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर हरिपुरधार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक तरफ भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बात करते हैं, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में लोकपाल व लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जहां प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं वहीं युवा नेतृत्व प्रदेश में पार्टी को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। पहली बार हरिपुरधार पहुंचने पर कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े के साथ सुक्खू का स्वागत किया।
विज्ञापन


सुक्खू की सभा में नहीं दिखे सीपीएस
कांग्रेस के 131वें स्थापना दिवस के अवसर पर हरिपुरधार में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू की सभा में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। सभा में न तो सीपीएस विनय कुमार उपस्थित हुए और न ही ब्लाक का कोई पदाधिकारी। इसको लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

हालांकि, सीपीएस विनय कुमार माइनाबाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि थे। ऐसे में कार्यक्रम की व्यस्तता भी उनकी अनुपस्थिति की वजह मानी जा रही है। लेकिन, ब्लॉक कार्यकर्ताओं का नहीं आना चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद सीपीएस ने सुक्खू से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें