फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर इंदिरा ने की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: सुक्खू

Fri, 26 Apr 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर सेना के राजनीतिकरण और शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी।

विज्ञापन


1971 में कांग्रेस शासन में ही पाकिस्तान के दो हिस्से हुए और इंदिरा ने अलग देश बांग्लादेश बना दिया था। कांग्रेस की पूर्व सरकारों के समय भी कई सर्जिकल स्ट्राइक हुईं, लेकिन ढिंढोरा नहीं पीटा गया। यह गोपनीय मिशन होते हैं।

सेना राष्ट्र का गौरव है। भाजपा को उसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। कहा कि भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। इसलिए चुनाव जीतने को सेना के नाम का सहारा लिया जा रहा। पुलवामा हमले के बाद जवाबी कार्रवाई और बालाकोट एयर स्ट्राइक का श्रेय सेना को देने के बजाय भाजपा खुद लेने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें