फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नप अध्यक्ष के घर में लगी आग, चार लाख का नुकसान

Fri, 26 Apr 2019 08:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लोअर ढालपुर में नगर परिषद अध्यक्ष के मकान में आग लग गई। इससे एक कमरा सामान समेत जलकर राख हो गया। आग लगते ही यहां अफरातफरी मच गई। इसको देखकर लोग मौके पर मदद के लिए दौडे़।

विज्ञापन


साथ ही अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी। अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।  आग की इस घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा 50 लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि वार्ड नंबर 6 के खोरीरोपा में रामकृष्ण महंत के मकान में आग लगी है। इसके बाद प्रशामक राज कुमार, प्रीतम सिंह, टेक चंद, चालक अमर चंद,  हेम राज दो गाड़ियों को लेकर मौके पर रवाना हुए।

लेकिन तब तक घर का एक कमरा आग की चपेट में आ चुका था। आग से कमरे में फर्नीचर, एलडी, गीजर, ट्रंक, साउंड सिस्टम, अलमारियां आदि जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि कुछ और देर हो जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

उधर, अग्निशमन विभाग में  उप अग्निशमन अधिकारी  कर्मचंद चौधरी ने कहा कि आग की घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें