फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राहुल गांधी के साथ सूरत गए सुक्खू आज लौटेंगे, कैबिनेट की बैठक लेंगे

Mon, 03 Apr 2023 09:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को शिमला लौट आएंगे। बजट सत्र में भाग लेने के बाद वह राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के साथ दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हो गए। सूरत में राहुल गांधी अपनी सजा को चुनौती के देने के लिए गए हैं। सुक्खू मंगलवार को शिमला लौट आएंगे। बजट सत्र में भाग लेने के बाद वह राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सुक्खू ने कहा कि जब परिवार पर कोई मुसीबत आती है तो परिवार के तमाम लोग एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त कांग्रेस के एकजुट होने और एक साथ खड़ा होने का है। सब एक साथ हैं। कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। भाजपा जानबूझकर मुद्दा बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें